फर्रुखाबाद के देवराम पुर क्रॉसिंग के पास बिना किसी डिग्री के झोलाछाप डॉक्टर कविता कुशवाहा हर तरह के महिलाओं के इलाज कर रही हैं चाहे वह डिलीवरी के दौरान ऑपरेशन करवाना हो क्या किसी महिला का गर्भपात हो ना हो डॉ कविता कुशवाहा बिना डिग्री के ही अपने आप को एक अच्छा स्त्री रोग विशेषज्ञ बताती हैं प्रकरण यह हुआ है रेनू पत्नी जनमेजय सिंह सथरा धर्मपुर कलान जनपद शाहजहांपुर की पीड़िता ने बताया कि उसके पेट में लगातार बीते कुछ दिनों से दर्द हो रहा था ढाई घाट पर एक झोलाछाप डॉक्टर से उन्होंने दवा ली दो-तीन दिन तक फायदा ना होने पर जब पुनः उस डॉक्टर को दिखाया तो उसने कहा आप फर्रुखाबाद में डॉ कविता कुशवाहा को दिखा लो वह एक अच्छी स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं और आप का इलाज वहां अच्छा हो जाएगा डॉक्टर की राय पर रेनू झोलाछाप डॉक्टर कविता कुशवाहा के अवैध अस्पताल पर पहुंची डॉ कविता कुशवाहा ने देखते ही कहा कि तुम्हारे पेट में जो भ्रूण पल रहा है वह खराब हो गया है इस पर रेनू के पति ने कहा कि डॉक्टर साहब एक बार आप अल्ट्रासाउंड तो करवा कर देख लो इस पर झोलाछाप डॉक्टर कविता कुशवाहा ने कहा मैंने सब देख लिया है आपको गर्भपात करवाना पड़ेगा मरीज के पति को बहला-फुसलाकर पीड़ित महिला रेनू का गर्भपात कर दिया गर्भपात होने के 15 दिन बीत जाने के बाद दी महिला के लगातार पेट में दर्द और खून का स्त्राव हो रहा है इस पर जब उस महिला ने डॉक्टर कविता कुशवाहा को फोन लगाया तो उसने कहा कि मैंने अपना काम कर दिया है मेरे पास फालतू में फोन मत करो नहीं तो तुम्हें पता नहीं मेरे सर पर स्वास्थ्य विभाग के कितने बड़े अधिकारी का हाथ है गर्भपात के एवज में रेनू के पति से झोलाछाप डॉक्टर कविता कुशवाहा ने मोटी रकम ली पीड़िता रेनू ने बताया उसकी शादी 5 माह पूर्व ही हुई है पीड़िता ने इस मामले की शिकायत मुख्य चिकित्सा अधिकारी फर्रुखाबाद से की है और कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए है कहा है यदि इस डॉक्टर के खिलाफ कार्यवाही नहीं हुई तो वह जिला अधिकारी फर्रुखाबाद के पास अपना प्रार्थना पत्र देगी और अगर वहां पर भी सुनवाई नहीं हुई तो वह मुख्यमंत्री तक अपनी बात रखेंगी जब तक इस फर्जी डॉक्टर कविता कुशवाहा के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई नहीं होती है इससे पूर्व भी इस फर्जी डॉक्टर के विरुद्ध भ्रूण हत्या का एक मुकदमा चल रहा है
इंडिया सी न्यूज़ के लिए अरविंद यादव की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment